बुधवार, 14 अप्रैल 2010

नियाज खान को नजूल का प्रभार

नियाज खान को नजूल का प्रभार

ग्वालियर 12  अप्रैल 10। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया गया है।

       कलेक्टर श्री त्रिपाठी द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री नियाज खान को नजूल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नजूल शाखा का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर राजेश बाथम को रेन्ट कण्ट्रोल, लोक सूचना अधिकारी, सूचना का अधिकार, अधिनियम 2005, प्रतिलिपि शाखा, लोक परिसर बेदखली, आस्था अभियान, स्टेशनरी शाखा, भू-अभिलेख कम्प्यूटराइजेशन, भू-प्रबंधन, आय/ जाति प्रमाण पत्रों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निराकरण हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी को पुलिस अनुभाग ग्वालियर के थानों से संबंधित क्षेत्र में नगर दण्डाधिकारी के रूप में कार्यपालिक दण्डाधिकारी की शक्तियों का आवश्यकतानुसार प्रयोग करना तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व सौंपा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: