प्रत्यंगिरा मंत्र विधान एवं स्तोत्र का विश्वव्यापी प्रसारण
मारण, असाध्य बीमारी, मूठ , चौकी , नजर , काला जादू की काट, पलट, उलट, व खात्मा का प्रत्यंगिरा माला स्तोत्र ( शास्त्रीय मंत्र विधान )
आप यू ट्यूब पर इसे सीधे निम्न लिंक पर क्लिक करके केवल 3 दिन के लिये नि:शुल्क देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं , उसके पश्चात इस फिल्म को देखने , सुनने एवं डाउनलोड करने के लिये शुल्क भुगतान करना होगा ।
https://youtu.be/7YV_MbLBxUw
Presented By Gwalior Times
https://gwaliortimes.wordpress.com
http://gwlmadhya.blogspot.in/
http://gtbharatvani.blogspot.in/
http://morenachambal.blogspot.in/
http://gtvachan.blogspot.in/
http://bhindgt.blogspot.in/
http://gttantra.blogspot.in/
ग्वालियर टाइम्स प्रस्तुत करती है
https://facebook.com/Devputrafilms
http://facebook.com/Tomarrajvansh
Twitter: @gwaliortimes , @narendra_singh , @narentomar
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
शनिवार, 31 दिसंबर 2016
रविवार, 25 दिसंबर 2016
क्रिसमस दिवस पर विशेष : एक विश मुहब्बत की - फिरदौस खान
क्रिसमस पर विशेष
संता से मांगी एक ’विश’ मुहब्बत की
-फ़िरदौस ख़ान
यह
हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा रही है कि यहां सभी त्यौहारों को
मिलजुल कर मनाया जाता है. हर त्यौहार का अपना ही उत्साह होता है- बिलकुल ईद
और दिवाली की तरह. क्रिसमस ईसाइयों के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में
से एक है. इसे ईसा मसीह के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाता है. क्रिसमस को
बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है. क्रिसमस से 12 दिन का उत्सव
क्रिसमसटाइड शुरू होता है. ‘क्रिसमस’ शब्द ‘क्राइस्ट्स और मास’ दो शब्दों
से मिलकर बना है, जो मध्य काल के अंग्रेज़ी शब्द ‘क्रिस्टेमसे’ और पुरानी
अंग्रेज़ी शब्द ‘क्रिस्टेसमैसे’ से नक़ल किया गया है. 1038 ई. से इसे
‘क्रिसमस’ कहा जाने लगा. इसमें ‘क्रिस’ का अर्थ ईसा मसीह और ‘मस’ का अर्थ
ईसाइयों का प्रार्थनामय समूह या ‘मास’ है. 16वीं शताब्दी के मध्य से
‘क्राइस्ट’ शब्द को रोमन अक्षर एक्स से दर्शाने की प्रथा चल पड़ी. इसलिए अब
क्रिसमस को एक्समस भी कहा जाता है. भारत सहित दुनिया के ज़्यादातर देशों
में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन रूस, जार्जिया, मिस्त्र,
अरमेनिया, युक्रेन और सर्बिया आदि देशों में 7 जनवरी को लोग क्रिसमस मनाते
हैं, क्योंकि पारंपरिक जुलियन कैलंडर का 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का दिन
गेगोरियन कैलंडर और रोमन कैलंडर के मुताबिक़ 7 जनवरी को आता है. हालांकि
पवित्र बाइबल में कहीं भी इसका ज़िक्र नहीं है कि क्रिसमस मनाने की परंपरा
आख़िर कैसे, कब और कहां शुरू हुई. एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर
यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था. 25 दिसंबर यीशु मसीह के जन्म की
कोई ज्ञात वास्तविक जन्म तिथि नहीं है.शोधकर्ताओं का कहना है कि ईसा मसीह
के जन्म की निश्चित तिथि के बारे में पता लगाना काफ़ी मुश्किल है. सबसे पहले
रोम के बिशप लिबेरियुस ने ईसाई सदस्यों के साथ मिलकर 354 ई. में 25 दिसंबर
को क्रिसमस मनाया था. उसके बाद 432 ई. में मिस्त्र में पुराने जुलियन
कैलंडर के मुताबिक़ 6 जनवरी को क्रिसमस मनाया गया था. उसके बाद धीरे-धीरे
पूरी दुनिया में जहां भी ईसाइयों की तादाद ज़्यादा थी, यह त्योहार मनाया
जाने लगा. छठी सदी के अंत तक इंग्लैंड में यह एक परंपरा का रूप ले चुका
था.
ग़ौरतलब है ईसा मसीह के जन्म के बारे
में व्यापक रूप से स्वीकार्य ईसाई पौराणिक कथा के मुताबिक़ प्रभु ने मैरी
नामक एक कुंवारी लड़की के पास गैब्रियल नामक देवदूत भेजा. गैब्रियल ने
मैरी को बताया कि वह प्रभु के पुत्र को जन्म देगी और बच्चे का नाम जीसस
रखा जाएगा. वह बड़ा होकर राजा बनेगा, तथा उसके राज्य की कोई सीमाएं नहीं
होंगी. देवदूत गैब्रियल, जोसफ़ के पास भी गया और उसे बताया कि मैरी एक
बच्चे को जन्म देगी, और उसे सलाह दी कि वह मैरी की देखभाल करे व उसका
परित्याग न करे. जिस रात को जीसस का जन्म हुआ, उस वक़्त लागू नियमों के
मुताबिक़ अपने नाम पंजीकृत कराने के लिए मैरी और जोसफ बेथलेहेम जाने के लिए
रास्ते में थे. उन्होंने एक अस्तबल में शरण ली, जहां मैरी ने आधी रात
को जीसस को जन्म दिया और उसे एक नांद में लिटा दिया. इस प्रकार जीसस का
जन्म हुआ. क्रिसमस समारोह आधी रात के बाद शुरू होता है. इसके बाद मनोरंजन
किया जाता है. सुंदर रंगीन वस्त्र पहने बच्चे ड्रम्स, झांझ-मंजीरों के
आर्केस्ट्रा के साथ हाथ में चमकीली छड़ियां लिए हुए सामूहिक नृत्य करते
हैं.
क्रिसमस का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि
ईसा मसीह के जन्म की कहानी का संता क्लॉज की कहानी के साथ कोई रिश्ता नहीं
है. वैसे तो संता क्लॉज को याद करने का चलन चौथी सदी से शुरू हुआ था और वे
संत निकोलस थे, जो तुर्किस्तान के मीरा नामक शहर के बिशप थे. उन्हें बच्चों
से अत्यंत प्रेम था और वे ग़रीब, अनाथ और बेसहारा बच्चों को तोहफ़े दिया
करते थे.
पुरानी कैथलिक परंपरा के मुताबिक़ क्रिसमस की रात को
ईसाई बच्चे अपनी तमन्नाओं और ज़रूरतों को एक पत्र में लिखकर सोने से पूर्व
अपने घर की खिड़कियों में रख देते थे. यह पत्र बालक ईसा मसीह के नाम लिखा
जाता था. यह मान्यता थी कि फ़रिश्ते उनके पत्रों को बालक ईसा मसीह से
पहुंचा देंगे. क्रिसमस ट्री की कहानी भी बहुत ही रोचक है. किवदंती है कि
सर्दियों के महीने में एक लड़का जंगल में अकेला भटक रहा था. वह सर्दी से
ठिठुर रहा था. वह ठंड से बचने के लिए आसरा तलाशने लगा. तभी उसकी नजर एक
झोपड़ी पर पड़ी. वह झोपडी के पास गया और उसने दरवाजा खटखटाया. कुछ देर बाद
एक लकड़हारे ने दरवाजा खोला. लड़के ने उस लकड़हारे से झोपड़ी के भीतर आने
का अनुरोध किया. जब लकड़हारे ने ठंड में कांपते उस लड़के को देखा, तो उसे
लड़के पर तरस आ गया और उसने उसे अपनी झोपड़ी में बुला लिया और उसे गर्म
कपड़े भी दिए. उसके पास जो रूख-सूखा था, उसने लड़के को बभी खिलाया. इस
अतिथि सत्कार से लड़का बहुत खुश हुआ. वास्तव में वह लड़का एक फ़रिश्ता था और
लकड़हारे की परीक्षा लेने आया था. उसने लकड़हारे के घर के पास खड़े फ़र के
पेड़ से एक तिनका निकाला और लकड़हारे को देकर कहा कि इसे ज़मीन में बो दो.
लकड़हारे ने ठीक वैसा ही किया जैसा लड़के ने बताया था. लकडहारा और उसकी
पत्नी इस पौधे की देखभाल अकरने लगे. एक साल बाद क्रिसमस के दिन उस पेड़ में
फल लग गए. फलों को देखकर लकड़हारा और उसकी पत्नी हैरान रह गए, क्योंकि ये
फल, साधारण फल नहीं थे बल्कि सोने और चांदी के थे. कहा जाता है कि इस पेड़
की याद में आज भी क्रिसमस ट्री सजाया जाता है. मगर मॉडर्न क्रिसमस ट्री
शुरुआत जर्मनी में हुई. उस समय एडम और ईव के नाटक में स्टेज पर फर के पेड़
लगाए जाते थे. इस पर सेब लटके होते थे और स्टेज पर एक पिरामिड भी रखा जाता
था. इस पिरामिड को हरे पत्तों और रंग-बिरंगी मोमबत्तियों से सजाया जाता था.
पेड़ के ऊपर एक चमकता तारा लगाया जाता था. बाद में सोलहवीं शताब्दी में फर
का पेड़ और पिरामिड एक हो गए और इसका नाम हो गया क्रिसमस ट्री अट्ठारहवीं
सदी तक क्रिसमस ट्री बेहद लोकप्रिय हो चुका था. जर्मनी के राजकुमार अल्बर्ट
की पत्नी महारानी विक्टोरिया के देश इंग्लैंड में भी धीरे-धीरे यह
लोकप्रिय होने लगा. इंग्लैंड के लोगों ने क्रिसमस ट्री को रिबन से सजाकर और
आकर्षक बना दिया. उन्नीसवीं शताब्दी तक क्रिसमस ट्री उत्तरी अमेरिका तक जा
पहुंचा और वहां से यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया. क्रिसमस के मौक़े
पर अन्य त्यौहारों की तरह अपने घर में तैयार की हुई मिठाइयां और व्यंजनों
को आपस में बांटने व क्रिसमस के नाम से तोहफ़े देने की परंपरा भी काफ़ी
पुरानी है. इसके अलावा बालक ईसा मसीह के जन्म की कहानी के आधार पर बेथलेहम
शहर के एक गौशाले की चरनी में लेटे बालक ईसा मसीह और गाय-बैलों की
मूर्तियों के साथ पहाड़ों के ऊपर फ़रिश्तों और चमकते तारों को सजा कर
झांकियां बनाई जाती हैं, जो दो हज़ार साल पुरानी ईसा मसीह के जन्म की याद
दिलाती हैं.
दिसंबर का महीना शुरू होते ही
क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं . गिरजाघरों को सजाया जाता है. भारत
में अन्य धर्मों के लोग भी क्रिसमस के उत्सव में शामिल होते हैं. क्रिसमस
के दौरान प्रभु की प्रशंसा में लोग कैरोल गाते हैं. वे प्रेम और भाईचारे का
संदेश देते हुए घर-घर जाते हैं. भारत में विशेषकर गोवा में कुछ लोकप्रिय
चर्च हैं, जहां क्रिसमस बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. इनमें से
ज़्यादातर चर्च भारत में ब्रिटिश वऔरपुर्तगाली शासन के दौरान बनाए गए थे.
इनके अलावा देश के अन्य बड़े भारत के कुछ बड़े चर्चों मे सेंट जोसफ़
कैथेड्रिल, आंध्र प्रदेश का मेढक चर्च, सेंट कैथेड्रल, चर्च ऑफ़ सेंट
फ्रांसिस ऑफ़ आसीसि और गोवा का बैसिलिका व बोर्न जीसस, सेंट जांस चर्च इन
विल्डरनेस और हिमाचल में क्राइस्ट चर्च, सांता क्लाज बैसिलिका चर्च, और
केरल का सेंट फ्रासिस चर्च, होली क्राइस्ट चर्च, महाराष्ट्र में माउन्ट
मेरी चर्च, तमिलनाडु में क्राइस्ट द किंग चर्च व वेलान्कन्नी चर्च, और
आल सेंट्स चर्च और उत्तर प्रदेश का कानपुर मेमोरियल चर्च शामिल हैं.
बहरहाल, देश के सभी छोटे-बड़े चर्चों में रौनक़ है.
तीज-त्यौहार
ख़ुशियां लाते हैं. और जब बात क्रिसमस की हो, तो उम्मीदें और भी ज़्यादा बढ़
जाती हैं. माना जाता है कि क्रिसमस पर सांता क्लाज़ आते हैं और सबकी ’विश’
पूरी करते हैं. आज के दौर में जब नफ़रतें बढ़ रही हैं, तो ऐसे में मुहब्बत की
विश की ज़रूरत है, ताकि हर तरफ़ बस मुहब्बत का उजियारा हो और नफ़रतों का
अंधेरा हमेशा के लिए छंट जाए. हर इंसान ख़ुशहाल हो, सबका अपना घरबार हो,
सबकी ज़िन्दगी में चैन-सुकून हो. (स्टार न्यूज़ एजेंसी)
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016
अर्क शास्त्र , वैद्य हकीम और गृहणी की रसोई पर अगली फिल्म हमारी पहली पेड फिल्म होगी
हमारी अगली फिल्म होगी '' अर्क शास्त्र एवं इसके औषधीय गुण व उपयोग'' तथा वैद्यों , हकीमों , गृहणियों हेतु अति उपयोगी , उत्तम व गुणकारी भोजन बनाने , रसोई में खूबियां दिखाने व अपना कमाल दिखाकर महज कुछ सब्जीयों, मसालों का करिश्मा दिखाने एवं भोजन को औषधीय रूवरूप में पकाने के तरीके एवं केवल एक गृहणी कैसे पूरे घर संसार को सुखी व स्वस्थ निरोगी एवं समृद्ध रख सकती है'' फिल्म को देखने हेतु हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें
https://www.youtube.com/c/GwaliortimesIntv
प्रिण्ट मीडिया पर भारत सरकार के सख्त मानदण्ड जारी हुये , फर्जी अखबार और फर्जी पत्र पत्रिकायें बंद होंगीं , अब नहीं मिलेंगें सरकारी विज्ञापन
प्रिण्ट मीडिया पर भारत सरकार के सख्त मानदण्ड जारी हुये , फर्जी अखबार और फर्जी पत्र पत्रिकायें बंद होंगीं , अब नहीं मिलेंगें सरकारी विज्ञापन
- नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का विजन राष्ट्र को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करना है। सरकार ‘सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव’ के मंत्र के साथ देश में रूपांतरणीय बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विजन को भारत सरकार के कैलेंडर 2017 में दर्शाया गया है। इस कैलेंडर की थीम यह है: ‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।’ उन्होंने भारत सरकार का कैलेंडर 2017 जारी करने के अवसर पर अपने सम्बोधन में यह बात कही। इस अवसर पर श्री नायडू ने भारत में प्रेस संबंधी रिपोर्ट 2015-16 भी जारी की, जिसे भारत के समाचारपत्रों के पंजीयक ने तैयार की है। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सरकार इस साल 25 दिसम्बर से ‘सुशासन’ की थीम पर देश भर में 100 दिनों का एक अभियान चलायेगी। इस दौरान मंत्रीगण एवं सांसद देश भर की यात्रा कर सरकार के उन महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डालेंगे जो पिछले ढाई वर्षों में उठाये गये हैं। सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार वितरण प्रणालियों की बेहतरी के लिए प्रयासरत है और इसके साथ ही डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने तथा सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी क्रांति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
प्रिंट मीडिया क्षेत्र में बदलते आयामों के मद्देनजर नीतियों को अद्यतन करने की जरूरत के परिणामस्वरूप आरएनआई के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित किया गया है, ताकि देश में प्रकाशनों की अद्यतन सूची को बनाये रखा जा सके। इस तंत्र के विकसित होने से अवैध प्रकाशनों को समाप्त करने में भी मदद मिली, जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए अड़चन साबित हो सकते हैं। नई प्रिंट विज्ञापन नीति की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि डीएवीपी में समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पैनल के लिए सर्कुलेशन सत्यापन प्रक्रिया की व्यवस्था इसमें की गई है। इस प्रक्रिया में आरएनआई द्वारा प्रमाणन शामिल है, बशर्ते कि सर्कुलेशन प्रति प्रकाशन दिवस पर 45,000 प्रतियों से अधिक हो जाये। पूरी खबर देखने हेतु निम्न लिंक पर क्लिक करें
सोमवार, 19 दिसंबर 2016
बिस्मिल संग्रहालय मुरैना - चम्बल की एक बानगी
भारत के क्रान्तिकारी योद्धा , स्वतंत्रता संग्राम के महानायक पं. रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत दिवस 19 दिसम्बर के अवसर पर विशेष फिल्म प्रस्तुति - बिस्मिल संग्रहालय - मुरैना ( म.प्र.) चम्बल का भव्य इतिहास , महाभारत व भारत , शांतनु, दुष्यन्त की जन्म स्थली , चम्बल भव्य व आलीशान इतिहास से लेकर आज तक के बदलाव व विकास , शेरों ( सिंहों ) की वीर प्रसूता जननी चम्बल तब से अब तक
स्वर व उच्चारण - नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''
कैमरा ( फोटो एवं फिल्म का वीडियो , मूवी शूट ) - असलम खान
इस फिल्म के विश्व स्तरीय प्रसारण को निम्न लिंक पर सीधे देखें -
https://youtu.be/3hMFKhr3uZQ
Presented By Gwalior Times
https://gwaliortimes.wordpress.com
ग्वालियर टाइम्स प्रस्तुत करती है
https://facebook.com/Devputrafilms
यू ट्यूब पर हमारे चैनल को सीधे सबस्क्राइब करने हेतु निम्न लिंक पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/c/GwaliortimesIntv

