शनिवार, 19 मई 2007

पहले दिन 239 आवेदन प्राप्त हुए, आज भी जारी रहेगा शिविर

पहले दिन 239 आवेदन प्राप्त हुए, आज भी जारी रहेगा शिविर

       कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस अर्थात 18 मई को प्राप्त सभी  239 आवेदन पत्रों को पंजीबध्द करने के पश्चात निराकरण की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है । शिविर के दूसरे दिन 19 मई को आवेदनों का निराकरण जारी रहेगा । जिन आवेदन पत्रों को मौके पर ही निराकृत करना संभव नहीं होगा उनका निराकरण भी समयबध्द कार्यक्रम के जरिए किया जायेगा ।

       यह शिविर 19 मई को भी प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होकर सांय 5.30 बजे तक जारी रहेगा । सायं 5 बजे सभी विभागों से जानकारी प्राप्त कर उपस्थित आवेदकों को सूचित किया जायेगा ।  जो आवेदन शिविर में मौजूद नहीं होंगे उन्हें प्रथक से सूचित भी किया जायेगा ।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी