मंगलवार, 29 मई 2007

विवादग्रस्त स्थलों के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा बैठक आज

विवादग्रस्त स्थलों के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा बैठक आज

प्रशान्‍त सिंह तोमर ब्‍यूरो चीफ

ग्वालियर 28 मई 2007

राज्य शासन द्वारा साम्प्रदायिक स्वरूप के विवादग्रस्त स्थलों के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है । इस समिति की एक बैठक 29 मई को आयोजित की गई है । यह बैठक प्रात: 11 बजे से संभागायुक्त कार्यालय मोतीमहल के सभाकक्ष में होगी ।

       बैठक में ग्वालियर एवं चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा ग्वालियर उपस्थित रहेंगे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी