मंगलवार, 26 जून 2007

मतदाता पहचान पत्र के लिए फोटोग्राफी का कार्य जारी

मतदाता पहचान पत्र के लिए फोटोग्राफी का कार्य जारी

आज होगी निम्न क्षेत्रों में फोटोग्राफी

ग्वालियर 25 जून 2007

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मतदाताओं के फोटो युक्त परिचय पत्र तैयार कराने का कार्य ग्वालियर जिले में 15 जून से जारी है । निर्वाचन कार्यालय से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर फोटोग्राफी का कार्य किया जा रहा है । आज 26 जून को जिन क्षेत्रों में फोटो ग्राफी की जायेगीं उनका विवरण संलग्‍न चित्रानुसार है -

 

कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने मतदाताओं से अपील की है कि वे फोटोग्राफी के समय अपने निवास स्थल पर उपलब्ध रहें, ताकि मतदाता पहचान पत्र के लिए फोटो खींची जा सकें । मतदाता अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का पासपोर्ट आकार का फोटो स्थानीय कर्मचारी मतदान केन्द्र स्तरीय अधिकारी को देकर भी मतदाता परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं ।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी