कोटेश्वर महादेव पर विधिक साक्षरता शिविर आज
ग्वालियर 27 जून 2007
जिले के नागरिकों को विभिन्न कानूनों और शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिये जिला न्यायाधीश श्री एन.के.गुप्ता के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में 28 जून को ग्वालियर थाना अंतर्गत कोटेश्वर महादेव पर अपरान्ह 3 बजे से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जावेगा । शिविर में न्यायाधीश गणों, अधिवक्तागणों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जन उपयोगी कानूनों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जावेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी