ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की सूची जारी
आपत्तियां 15 जून तक की जा सकेगी
ग्वालियर 12 जून 2007
एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्षेत्र क्रमांक 03 में शेष रिक्त ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों की अनंतिम सूची 8 जून को जारी की जा चुकी है । सूची में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु मुरार केन्ट एवं वार्ड 29 तथा सहायिका पद हेतु वार्ड 01,19,21,24,29,41,50,52,58 एवं मुरार केन्ट के नाम शामिल है ।
उक्त सूची पर जिन आवेदकों को दावा आपत्ति लगाना है, वे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय मोतीमहल में दावा / आपत्तियां 15 जून तक लिखित में कर सकते है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी