सोमवार, 23 जुलाई 2007

ग्वालियर एवं चंबल संभाग में फोटोयुक्त पहचान पत्र तैयार करने की समीक्षा आज

ग्वालियर एवं चंबल संभाग में फोटोयुक्त पहचान पत्र तैयार करने की समीक्षा आज

ग्वालियर 23 जुलाई 2007

राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जे.एस. माथुर 24 जुलाई को ग्वालियर एवं चंबल संभाग में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र तैयार करने की प्रगति की समीक्षा करेंगे । समीक्षा के लिये प्रात: 11 बजे यहां सिटी सेंटर स्थित राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में बैठक रखी गई है । बैठक में दोनों संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे । 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी