डकैत पंजाब पर एक लाख रूपये का इनाम
ग्वालियर 18 मार्च 08 । राज्य शासन द्वारा दस्यु सरगना पंजाब सिंह पुत्र चिम्मन सिह गुर्जर निवासी पेसाई थाना भंवरपुरा जिला ग्वालियर की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया है । पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इनाम राशि उक्त कुख्यात अपराधी की सही सूचना देने वाले आमजन/ मुखबिर तथा सूचना प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी