बुधवार, 26 मार्च 2008

पल्स पोलियो अभियान कण्ट्रोल रूम स्थापित

पल्स पोलियो अभियान कण्ट्रोल रूम स्थापित

 

ग्वालियर 25 मार्च 08 । आगामी 30 मार्च को जिले में आयोजित होने जा रहे विशेष पल्स पोलियो अभियान को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिये जिला स्तर पर कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है । कण्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0751-2452994 एवं ई-मेल आई.डी. cmhogwa@mp.nic.in है।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना शिंगवेकर ने बताया कि कण्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आर.के. सोनी को तैनात किया गया है । कण्ट्रोल रूम में नियुक्त चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी