भूतपूर्व सैनिक अपने बच्चों की छात्रवृत्ति का चेक प्राप्त करें
ग्वालियर 6 मई 08 । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री डी.पी.एस. भदौरिया ने ग्वालियर और दतिया जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को एक जानकारी में बताया है कि उनके अध्ययनरत बच्चों की वर्ष 2008 की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त हो गई है । श्री भदौरिया ने सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं से आग्रह किया है कि सैनिक कल्याण कार्यालय में अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थित होकर छात्रवृत्ति का चेक प्राप्त कर लें। उच्च शिक्षा वाले अभिभावक पहचान पत्र के साथ अपने साथ रसीदी टिकिट लेकर आयें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी