नगर पालिक निगम, ग्वालियर विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 28 मई 2008- मदाखलत दस्ते द्वारा आज फूलबाग, खेड़ापति रोड, प्रेमनगर, सेवानगर, लोहामण्डी, किलागेट, फोर्ट रोड, हजीरा, पाताली हनुमान, तानसेन रोड, लोको रोड, लक्ष्मणपुरा, पड़ाव आदि स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया ।
कम्पू, रॉक्सी रोड, कलेक्टे्रट रोड, नजरबाग मार्केट, बाड़ा एवं सदर कार्यालय के सामने से फट्टे वालों हटवाया गया एवं अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये। उक्त रूट से ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया । सिंधी कॉलोनी से 2 पागल कुत्ते पकड़वाकर खिड़क एनीमल क्योर में दाखिल कराये गये एवं डोंगरपुर से आवारा कुत्ते पकड़वाये गये।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अजय सक्सैना, दरोगा श्याम शर्मा समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी