कृषक राहत योजना की अवधि 30 जून तक बढ़ी
ग्वालियर 5 जून 08 । मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों के लिये संचालित कृषक राहत योजना की अवधि अब 30 जून 08 तक बढ़ा दी गई है ।
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी वृत संचा एवं संधा के अधीक्षण यंत्री ने बताया कि राज्य शासन ने कृषकों के लिये संचालित कृषक राहत योजना को अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है । उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई अविध में कृषकों को पूर्व निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही लाभ प्राप्त होगा ।
अधीक्षण यंत्री ने कृषकों से अपील की है कि वह योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी