संभाग में डेढ़ सौ मधुआरों को दिया उन्नत तकनीकी का प्रशिक्षण
ग्वालियर 2 जून 08 । मछली पालन व्यवसाय से जुड़े ग्वालियर संभाग के 149 हितग्राहियों को मछली पालन का उन्नत तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया ।
संयुक्त संचालक मत्स्य उद्योग ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2007-08 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में सामान्य वर्ग के 63, अनुसूचित जाति वर्ग के 44 और जनजाति वर्ग के 42 हितग्राहियों को मत्स्य पालन का उन्नत तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदाय किया ।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में ग्वालियर जिले में 48, शिवपुरी जिले में 38, दतिया जिले में 23, गुना जिले में 20 और अशोकनगर जिले में 20 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी