रविवार, 13 जुलाई 2008

मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य शिविर आज

मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य शिविर आज

ग्वालियर 11 जुलाई 0812 वें बाल संजीवनी अभियान के तहत संचालित मुस्कान प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जिले में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।     शिविरों के आयोजन की कड़ी में 12 जुलाई को गेंडेवाली सड़क सनाडय भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है ।

       एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक 2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में केवल आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चे , गर्भवती एवं धात्री महिला तथा किशोरी बालिकाओं का ही स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की जावेगी ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी