जननी एक्सप्रेस योजना के तहत संभाग की 11 हजार 430 महिलायें लाभान्वित
ग्वालियर 13 अगस्त/08। जननी एक्सप्रेस योजना के तहत ग्वालियर संभाग में चालू वित्तीय वर्ष के तहत जुलाई माह के अंत तक 11 हजार 430 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया।
ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग में संस्थागत प्रसवों को बढ़ावा देने में जननी एक्सप्रेस योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत सभी विकास खण्डों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव हेतु चिकित्सालयों में पहुचाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत संभाग के ग्वालियर जिले में 2 हजार 622 गर्भवती महिलायें, शिवपुरी में 3 हजार 385 महिलायें, दतिया में 1 हजार 452 और अशोक नगर जिले में 963 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें