बुधवार, 13 अगस्त 2008

दीनदयाल नगर में महापौर द्वारा 15 अगस्त को भ्रमण

दीनदयाल नगर में महापौर द्वारा 15 अगस्त को भ्रमण

ग्वालियर दिनांक 12 अगस्त 2008: उपायुक्त नगर निगम मुरार डॉ.प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा आज क्षेत्र के दीनदयाल नगर, पिण्टो पार्क, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8 एवं 9 में विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया ।

       उपायुक्त द्वारा दीनदयाल नगर में आगामी 15 अगस्त को महापौर माननीय विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा प्रस्तावित भ्रमण तथा दीनदयाल चौराहा एवं महाराजा काम्पलेक्स चौराहा पर हाई मास्ट के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में आधिकारियों को निर्देश दिये ।

       निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त श्री खरे द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में बी.सी. तथा डी.ब्लॉक में घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो चुका है शेष ब्लॉकों में शीघ्र ही स्वच्छतादूत तैनात किये जा रहे है ।

       उपायुक्त द्वारा पी.एच.ई. खण्ड, मुरार के अधिकारियों को 15 अगस्त से पूर्व नवखनित बोरों से टंकी का मिलान कराये जाने के निर्देश भी दिये गये।

       निरीक्षण के दौरान सर्वाधिक शिकायते क्षेत्र में सीवर चौक होने की प्राप्त होने से समस्या के दीर्घ कालीन हल हेतु सीवर टेंकों की सफाई हेतु टेण्डर बुलाये जाने बावत् ऐस्टीमेंट बनाने के निर्देश दिये गये ।

       सहायक आयुक्त मुरार श्री खरे द्वारा बताया गया कि माननीय विवेक नारायण शेजवलकर के निर्देश पालन में दीनदयाल नगर की 80 प्रतिशत स्ट्रीट लाईटो का संधारण कराया जा चुका है । शेष लाईटें भी आगामी 15 अगस्त से पूर्व प्रारंभ कर दी जावेगी। उन्होंने बताया कि वार्डो के रखरखाव तथा वृक्षों की कटाई छटाई का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है ।

       मुरार क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 6 अंतर्गत करोली माता मार्ग पर अतिवृष्टि में जाम हुई पुलियों को खुलवाकर पानी निकलवाया तथा गंगा बिहार क्षेत्र में भी फायरबिग्रेड से पानी निकलवाया ।

       जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर महापौर के भ्रमण में उपस्थित रहने हेतु जानकारी भेजी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी