बुधवार, 13 अगस्त 2008

जिले की विभिन्न बसाहटों में 16 सेटेलाइट स्कूल

जिले की विभिन्न बसाहटों में 16 सेटेलाइट स्कूल

ग्वालियर 12 अगस्त 08। एक किलोमीटर की परिधि में आने वाले हर ग्राम व बसाहट में शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा सेटेलाइट स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इस क्रम में मौजूदा शिक्षण सत्र के लिए जिले की 16 विभिन्न बसाहटों में सेटेलाइट स्कूल खोले गये हैं । जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने उक्त सेटेलाइट शालाओं के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर इनमें पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं ।

       ज्ञातव्य रहे कि सेटेलाइट शाला ऐसे ग्राम व बसाहट में खोली जाती है जहाँ एक किलोमीटर की परिधि में शासकीय शिक्षा सुविधा उपलब्ध नहीं है और वहाँ 5 से 9 वर्ष आयु वर्ग के न्यूनत्तम 10 बच्चे उपलब्ध हैं । ऐसी बसाहटों में कक्षा एक से तीन तक की प्राथमिक शिक्षा सुविधा सेटेलाइट स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है । ये सेटेलाइट शालायें एक शिक्षकीय होंगी तथा नजदीकी प्राथमिक शाला से संबध्द रहेंगी । सेटेलाइट स्कूल में दर्ज बच्चे बड़े होने पर कक्षा 4 एवं 5 की पढ़ाई मुख्य प्राथमिक शाला में करेंगे ।

       जिला शिक्षा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत घाटीगांव के अन्तर्गत अनुसूचित जाति कालोनी सालूपुरा, गजीपुरा, जीवाजीपुर, अर्जुनपुरा व कोनेपुरा में सेटेलाइट शाला खोली गईं हैं । इसी प्रकार जनपद पंचायत भितरवार के अन्तर्गत आदिवासी चक दौलतपुर, मनीराम का डेरा व प्रजापति कालोनी लुहारी, जनपद पंचायत मुरार के अर्न्तगतकुँअरपुरा, छोटा मुगलपुरा, लाखन सिंह का पुरा, व बडेरा कालोनी तथा जनपद पंचायत डबरा के अन्तर्गत भर्रोली, इमला का डेरा, छिराई व गोल पहाड़िया में सेटेलाइट शाला खोली गई हैं ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी