शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

गजराजा विद्यालय में संस्कृति भवन का लोकार्पण राज्य सभा सांसद द्वारा 2 लाख रूपये देने की घोषणा

गजराजा विद्यालय में संस्कृति भवन का लोकार्पण राज्य सभा सांसद द्वारा 2 लाख रूपये देने की घोषणा

ग्वालियर 7 अगस्त 08 । वन एवं राजस्व राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बालिकओं एवं महिलाओं के आर्थिक , सामाजिक एवं शैक्षेणिक स्तरों में सुधार एवं इनके कल्याण के लिये अनेकों योजनायें संचालित की गई है । जिनका लाभ इनको प्राप्त रहा है । बालिकाओं को जहां छात्रवृत्ति, साइकिल, पाठयपुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहन देने हेतु गांव की बेटी योजना शुरू की गई है ।

       श्री नारायण सिंह कुशवाह आज गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यकि विद्यालय में राज्य सभा सांसद श्री थिरन्नवुक्वरसर एवं विधायक निधि से 10 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित संस्कृति भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस मौके पर राज्य सभा सांसद श्रीमती मायासिंह ने सांसद निधि से संस्था के भवन हेतु 2 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की ।

       श्री कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि विद्यालय का भवन काफी पुराना एवं जर्जर होने के कारण इसके जीर्णोध्दार के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगें । उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का प्राचीन इतिहास रहा है । इस विद्यालय की छात्राओं का बेहतर परीक्षा परिणाम रहा है । वहीं इस संस्था की छात्राओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय के साथ शहर का नाम भी रोशन किया है ।उन्होंने बालिकाओं से कहा कि उन्हें पढ़ाई, लिखाई, में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसे दूर करने का प्रयास किया जावेगा ।

       राज्य सभा सांसद श्रीमती माया सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि भारत दुनिया का युवा वर्ग वाला अकेला देश है । इस देश की युवा पीढ़ी ने दुनिया के विभिन्न देशों में विशेष कर महिलाओं ं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवायें दी है । उन्होंने कहा कि देश में लड़कियां शिक्षा, कानून प्रशासन चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में चुनौतिपूर्ण कार्यो को बेहतर अंजाम दे रही है । श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा एवं उन्हें आगे बढ़ाने हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे हैं ।

       कार्यक्रम के शुरू में संस्था की प्राचार्या श्रीमती सुनीता मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुये संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया । इस मौके पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा, श्रीमती रेखा शेटे, सहित संस्था के व्याख्याता, शिक्षिकायें तथा छात्रायें उपस्थित थीं ।

दो छात्राओं को प्रदाय की साइकिलें

वन एवं राजस्व राज्यमंत्री श्री नरायण सिंह कुशवाह तथा राज्य सभा सांसद श्रीमती माया सिंह ने राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 वीं की छात्रा कुमारी पूजा ओझा और कुमारी काजल दिवाकर को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की ।

श्री कुशवाह एवं श्रीमती माया सिंह ने पौधरोपण किया

वन राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं सांसद श्रीमती माया सिंह ने आज हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के तहत गजराराजा कन्य उ.मा विद्यालय में पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लेकर सतावर औषधि का पौधा रोपित किया । इस मौकेपर पर अतिथियों सहित संस्था की प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्राओं ने 151 विभिन्न  प्रजाति के पौधे रोपित किये ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी