मंगलवार, 12 अगस्त 2008

लगभग 20 हजार बच्चों को बीसीजी और डीपीटी के टीके लगाये गये

लगभग 20 हजार बच्चों को बीसीजी और डीपीटी के टीके लगाये गये

ग्वालियर 9 अगस्त 08 । बच्चों को छ: जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये मातृएवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । अप्रेल से जुलाई तक 19 हजार 685 बच्चों को बीसीजी और 19 हजार 300 बच्चों को डीपीटी के टीके लगा कर टीकाकरण किया गया । पोलियो से बचाव के लिये 18 हजार 700 बच्चों को पालियो निरोधक दवा पिलाई गई । वहीं खसरे से बचाव के लिये 16 हजार 855 बच्चों को मीजल्स के टीके लगाये गये । लगभग 19 हजार 333 गर्भवर्ती महिलाओं को टिटनेस टॉक्साईड के इन्जेक्शन भी लगाये गये हैं ।

       विभाग द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में जुलाई तक 1800 नसबंदी आपरेशन किये गये हैं इसके साथ ही लगभग 1370 एनएसव्ही आपरेशन भी किये गये तथा 2871 महिलाओं को कॉपरटी, 39 हजार से अधिक सीसी यूर्जस और 20 हजार 450 ओपी यूजर्स के माध्यम से परिवार नियोजन किया गया । मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अप्रेल से जुलाई तक 96 हजार 420 रक्तपट्टियां बनाकर जांच की गई ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी