शनिवार, 9 अगस्त 2008

राज्य महिला आयोग की बैंच द्वारा 42 प्रकरण निराकृत

राज्य महिला आयोग की बैंच द्वारा 42 प्रकरण निराकृत

 

ग्वालियर 8 अगस्त 08मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की दो दिवसीय बैंच में      7 एवं 8 अगस्त को 78 मामले रखे गये । 72 मामलों में आवेदक व अनावेदक उपस्थित हुये । जिनकी सुनवाई करते हुये 42 प्रकरणों का निराकरण किया गया ।

       आयोग की दो दिवसीय बैंच के द्वितीय दिवस पर आज 37 प्रकरणों की सुनवाई माननीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर, माननीय सदस्य डा. कमला वाडिवा एवं माननीय सदस्य श्रीमती उपमा राय की तीन सदस्यी संयुक्त बैंच द्वारा की गई । बैंच के समक्ष घरेलू हिंसा के 8, दहेज प्रताड़ना के 5, अनुकम्पा नियुक्ति के 4, मारमीट एवं अभद्र व्यवहार के 3, कार्यस्थल प्रताड़ना के 4, सम्पत्ति विवाद के 2, अन्य 8 , पेंशन एवं स्वत्वों के भुगतान संबंधी 3 प्रकरण रखे गये । कुल 37 प्रकरणों में से 34 प्रकरणों में आवेदक एवं अनावेदक उपस्थित हुये जिनमें से 22 प्रकरण निराकृत हुये ।

         8 अगस्त को प्रस्तुत प्रकरणों में श्रीमती आशा चौरसिया पत्नि श्री राजू चौरसिया द्वारा गरीबी रेखा का कार्ड न बनाने संबंधी जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम की शिकायत में माननीय बैंच द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये एवं गरीबी रेखा का कार्ड बनवाया गया  । एक अन्य प्रकरण में श्रीमती गणेशी बाई द्वारा लोक निर्माण विभाग में समय से पूर्व सेवानिवृत्त करने की शिकायत में माननीय बैंच द्वारा विभाग के अधिकारियों को तलब किया गया एवं अनावेदिका के समस्त कार्यालयीन अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । इसी प्रकार श्रीमती सावित्री दोहरे एवं श्रीमती किरण ठाकुर द्वारा आयोग को बी.एम.ओ. द्वारा पिछले वेतन का भुगतान एवं अवकाश स्वीकृत न करने का आवेदन दिया गया । माननीय बैंच ने प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर भुगतान करने के निर्देश दिये ।

       आयोग की माननीय बैंच को जिला प्रशासन की ओर से सुश्री ममता शाक्य नायब तहसीलदार, सुश्री सोनाली महिला थाना प्रभारी, सुश्री सीमा शर्मा जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास , माननीय अध्यक्षा के सचिव श्री सुनील गोयल, सहायक श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती प्रतिभा अवस्थी एवं समाजसेवी         श्री मुरारीलाल मित्तल, श्री आनंदी तोमर इत्यादि द्वारा सहयोग किया गया ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी