532 विद्युत वितरण ट्रान्सफार्मर बदले
ग्वालियर 13 अगस्त/08। ग्वालियर संभाग में खराब हुये 777 विद्युत वितरण ट्रांन्सफार्मरों में से 532 वितरण ट्रान्सफार्मरों को बदला दिया गया है।
मप्र. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर के अधीक्षण यंत्री से प्राप्त जानकारी में बताया गया है। कि ग्वालियर संभाग में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जुलाई माह के अंत तक 532 वितरण विद्युत ट्रान्सफार्मर बदले गये जिसमें ग्वालियर जिले में 216, दतिया में 64 गुना में 58, अशोक नगर में 52 और शिवपुरी जिले में 102 विद्युत ट्रान्सफार्मर शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें