शुक्रवार, 15 अगस्त 2008

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

ग्वालियर दिनांक 14 अगस्त 2008: निगमायुक्त के निर्देशन में स्वर्ण रेखा नदी में प्रस्तावित वाटर एडहेण्डमेण्ट योजना के अंतर्गत हजीरा पुल का निर्माण किया जाना है पुल निर्माण कार्य में बाधक गुमटियों को रिक्त कराने बावत व्यवस्थापक की कार्यवाही उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, ए.ई. प्रेम पचौरी, सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, उपयंत्री हसीन अख्तर की निशानदेही में एवं मुन्नैश सिंह जादौन, महेश गौतम की उपस्थिति में पर्ची डलवाकर पीढियों की व्यवस्था की गई।

       ए.जी. ऑफिस रोड, अचलेश्वर रोड, कटोराताल रोड, मांडरे की माता रोड, आमखो, कम्पू, इंदरगंज, हाईकोर्ट, शिन्दे की छावनी आदि क्षेत्रों से आवारा मवेशी पकड़कर झांसी रोड़ खिड़क में बंद कराई गई।

       कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक सुघर सिंह, सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: