बीरांगना झलकारी बाई कन्या महाविद्यालय में पौध रोपण का कार्यक्रम सम्पन्न
पर्यावरण संतुलन में पेड़ो का अपना विशेष महत्व है- डॉ. श्रीमती अग्रवाल
ग्वालियर 14 अगस्त/08। राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम 'हरियाली' महोत्सव के तहत आज बीरांगना झलकारी बाई शा. कन्या महाविद्यालय ग्वालियर के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के वैनर तले पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौध रोपण कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्राचार्य डॉ. शशिप्रभा अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुभा सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण कर्मचारी, छात्राओं ने विभिन्न प्रजाति के लगभग 100 पौधे रोपित किये।
इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति जन चेतना जागृत करने हेतु रैली निकाली गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अग्रवाल ने इस मौके पर छात्राओं को मानवजीवन में पेड़ों के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाने में पेड़ो का अपना विशेष महत्व होता है। पेड़ों से जहां हमें प्राणवायु के रूप मे ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होंने संस्था की छात्राओं से आव्हान किया कि पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा और उनकी परवरिश पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
पौध रोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कल्पना भदौरिया डॉ आभा मिश्रा डॉ यू.आर. त्रिपाठी, डॉ वी.पी. सिंह गौर,डॉ. जे.एल गुप्ता, डॉ. साधना जैन, कार्यालयीन सहायक श्रीमती ऊषा कदम, श्री ओ.पी. धवन सहित संस्था की छात्राएं कु. पूनम गणवीर, कु. किरन कुशवाह कु. रीता पाल , कु गंगा सेन , कु. आरती गोस्वामी आदि छात्राओं ने भी विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये।
छात्राओं ने लगाये सौ पौधे
बीरांगना झलकारी बाई शा. कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुभा सिंह ने बताया कि संस्था परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं सहित प्राचार्य,प्राध्यापक गणों और छात्राओं ने लगभग विभिन्न प्रजाति के सौ पौधों का रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से नीम, कैथ, आम, बरगद, अशोक, अमलतास , गुलमोहर , शीशम , अर्जुन, बहेडा, छोंकुर आदि के पौधे शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें