विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी
ग्वालियर 18 अगस्त 08 । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह आज दोपहर 1 बजे राजकीय विमान से विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पधारे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जलसंसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा भी उनके साथ आये । वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
विमानतल पर साडा अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री धीरसिंह तोमर, विधायकद्वय श्री ध्यानेन्द्र सिंह एवं श्री ब्रजेन्द्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों,सिंधी समाज के पदाधिकारी श्री आसाराम आहूजा एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया । इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री ए के शिवहरे, डीआईजी श्री आदर्श कटियार, कलेक्टर श्री अकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री व्ही के सूर्यवंशी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी