ऐतिहासिक चक्री मेले का आयोजन रक्षाबंधन के दूसरे दिवस मनोरंजनालय मैदान पर होगा
ग्वालियर दिनांक 14 अगस्त 2008- ऐतिहासिक एवं ग्रामीण परिवेश पर आधारित चक्री मेले का आयोजन रक्षाबंधन के दूसरे दिवस 17 अगस्त 2008 को मंनोरजनालय मैदान बिरला नगर में अपरान्ह 3 बजे आयोजित किया जावेगा ।
इस एतिहासिक मेले में सीनियर चक्री घूमाने, जूनियर चक्री घूमाने की कलाओ के साथ-साथ सीने पर पत्थर तोडने, सुदर्शन चक्र घुमाने जैसी अनेक कलाओं का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा किया जावेगा ।
निगमायुक्त पवन शर्मा ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस ग्रामीण परिवेश पर आधारित ऐतिहासिक मेले में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी