बेहतर रेल सुविधा देने के लिए रेल मंत्रालय कृत संकल्पित, केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री श्री नारण भाई राठवा ने झण्डी दिखाकर ग्वालियर इन्दौर इन्टरसिटी को रवाना किया
ग्वालियर 8 अगस्त 08। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री श्री नारण भाई जे राठवा ने कहा कि भारत सरकार का रेल मंत्रालय रेल यात्रियों को वेहतर सुख सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित है। श्री राठवा आज ग्वालियर से इन्दौर के लिए चलने बाली इन्टरसिटी के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री राठवा ने हरी झण्डी दिखाकर इण्टरसिटी एक्सप्रेस को रवाना किया। समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रोद्यौगिकी राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के लोक निर्माण एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद श्रीमती माया सिंह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक सहाय रेल मण्डल प्रबंधक श्री पंकज कुमार सहित बड़ी सख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह और रेलमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव के नेतृव्त में रेल मंत्रालय यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है। पिछले चार वर्षों में हर क्षेत्र में रेल सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कई नई रेल सेवाएें शुरू की है। रेल मंत्रालय पिछले चार वर्षों से लाभांश में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष रेल मंत्रालय को 25 हजार करोड़ रूपये का लाभांश हुआ है। इस चालू वर्ष में रेल मत्रालय ने इसमें बढ़ोत्तरी कर इस वर्ष 30 हजार करोड़ का लाभांश कमाने का लक्ष्य तय किया है।
यात्रियों को बेहतर सुविधायें मिलें, स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण मिले। आरक्षण, सहित ट्रेन इन्डीकेटर वोर्ड, पी आर एस यू टी एस केन्द्रों सहित टच स्क्रीन जैसीं सुबिधाएें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि फूड प्लाजा, वाटर वैन्डिग मशीन, एसी वेटिंग रूम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम फैसिलेशन सेन्टर जैसी सुविधाएें स्टेशनों पर कराई जा रही है। आई वी आर एस प्रणाली और एन टी ई एस प्रणाली को उच्च स्टेशनों पर उपलब्ध कराई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल सुदूर अंचलों से जुड़े इसके प्रयास भी जारी है। राठवा ने कहा कि रेलवे बजट के दौरान रेल मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल किया जा रहा है। कुलियों की गैनमैन में भर्ती कराई जा रही है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे ने उल्लेखनीय योगदान किया है ट्रेनें साफ सुथरी रहें, स्टेशनों पर गंदगी नहीं रहे वहां स्वच्छ वातावरण रहे ट्रेकों से कचरा उठाकर वहां साफ सुथरा वातावरण बनाया जावे इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष को साफ सुथरा वर्ष घोषित किया है। इस दिशा में भी कई काम हो रहे है।
श्री राठवा ने उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में किये जा रहे रेलवे के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मानिकपुर छोंकी खण्ड का दोहरीकरण किया गया है। भीमसेन जुही खण्ड का दोहरीकरण पूरा करके ट्रायल कर लिया है। भीमसेन में मैन लाइन का लिंक होते ही परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। श्री राठवा ने कहा कि महोबा खजुराहो खण्ड बनकर तैयार हैं। हाल ही में यहां भी ट्रायल हो चुकी है। इसका उद्धाटन भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब खजुराहों भी रेलवे मानचित्र पर आ जायेगा। श्री राठवा ने कहा कि झाँसी महोबा के बीच जो ट्रेन चलाई गई है उसे बांदा तक किया गया है। झाँसी कानपुर खण्ड का विद्युतीकरण स्वीकृत हो चुका है। श्री राठवा ने कहा कि रेलवे स्टेप वाई उन्नयन के कार्य कर रहा है। म.प्र. राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात एक साथ रेलवे ट्रेक से जुड़ सके इसका भी कार्य चल रहा है। दाहोद से झाबुआ तथा धार से नई लाइन की स्वीकृति दे दी गई है। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उठाई गई, मागों पर श्री राठवा ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूरा करने क आश्वासन दिया। उन्होने कहा यहां से दो नई ट्रेनों को चलाने की मांग की गई हैं। यह मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी जाएगी। श्योपुर खण्ड को व्रॉड गेज में परिवर्तन करने की मांग पर उन्होंने इसका परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। 4 नम्वर प्लेट कार्य को पूरी तरह से विकसित करने का आपने आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 1971 में जब मेरे पिता ने जन सेवा का वीड़ा उठाया था उसी समय इस सम्पूर्ण क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का संकल्प लिया था और वे जब तक मंत्री रहे तब तक इस क्षेत्र को नयी सौगात देते रहे। उन्होंने कहा कि मुझे भी सेवा करने का सौभाग्य मिला है इस सेवा को में पूरी ईमानदारी के साथ सुदूर ग्रामीण अंचल तक ले जाऊंगा। श्री सिंधिया ने इस मौके पर रेल राज्य मंत्री श्री राठवा के समक्ष ग्वालियर से अहमदावाद तक नई ट्रेन और ग्वालियर से भोपाल तक नई इन्टर सिटी चलाने, श्योपुर नेरोगैज को व्रॉडगेज में बदलने तथा ग्वालियर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओ से परिपूर्ण कर विश्व स्तरीय रेवले स्टेशन का स्वरूप रखने की मांग रखी।
प्रदेश के लोक निर्माण एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री और यहां की जनता की ओर से में इस सौगात के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री राठवा को धन्यवाद देता हूं। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि ग्वालियर से शुरू हो रही नई इन्टरसिटी एक्सप्रेस प्रदेश के आठ जिलों को जोड़कर लोगों के दिलों को जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में औद्यौगिकीकरण वातावरण की जरूरत है इसके लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे सिंधिया खानदान की तीन पीढ़ियों के साथ काम करने का मौका मिला है। तीसरी पीढ़ी के रूप में सांसद यशोधरा राजे सिंधिया और केन्द्रीय सूचना प्रौद्यौगिकी राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने राजनीति से ऊपर उठकर कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री माधव राव सिंधिया का स्नेह इंदौर पर विशेष बना रहा है।यही स्नेह श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बना रहेगा । श्री विजयवर्गीय ने कहा कि आज मेंने इन्दौर से ग्वालियर तक की सड़क यात्रा की है। पहली बार मुझे अच्छी सड़क मिली है केवल तीन किलोमीटर का कुछ हिस्सा खराव मिला है। उन्होंने कहा कि हम ग्वालियर से देवास तक हाईवे को फोरलैन में बनाना चाहते है इसकी स्वीकृति केन्द्र शासन स्तर पर लम्बित है इसके लिए सिंधिया प्रयास करके अगर स्वीकृति दिला देते है तो हम दो वर्ष के अन्दर फोर लेन का कार्य पूरा करलेंगे।
सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने इतनी बड़ी सौगात के लिए केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया उन्होंने इस अवसर पर जैन समुदाय के तीर्थ स्थल सौनागिर पर ताज एक्सप्रेस का स्थाई रूप से स्टोपेज करने और ग्वालियर प्लेट फॉर्म को पूरी तरह से विकसित करने की मांग रखी। सांसद श्रीमती माया सिंह ने कहा कि में बहुत खुश हूं, कि आज एक ही मंच पर विकास के मुद्दे पर हम सब दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मत और विचार भिन्न हो सकते हैं। लेकिन विकास की मुख्य धारा में जुड़ने और अपने पूर्वजों के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को एक जुट होना जाहिए। कार्यक्रम को महापौर श्री विवेकनारायण शेजवलकर ने इस सौगात के लिए केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री और केन्द्रीय संचार सूचना प्रौद्यौगिकी राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया। इसके पूर्व उत्तर मध्य क्षेत्र के महा प्रबंधक श्री विवेक सहाय और मण्डल रेल प्रबंधक श्री पंकज कुमार ने अथितियों का स्वागत किया। अन्त में उत्तर मध्य रेल मण्डल की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी