बुधवार, 13 अगस्त 2008

फायर बिग्रेड विभिन्न स्थानों से पानी निकासी का कार्य किया गया

फायर बिग्रेड विभिन्न स्थानों से पानी निकासी का कार्य किया गया

 

ग्वालियर दिनांक 12 अगस्त 2008: फायर ऑफीसर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि आज रात्रि 01.25 बजे फायर कॉल प्राप्त होने पर रोशनीघर खटीक मौहल्ले में 10-12 मकानों में पानी भरा पाया गया, जिसे फायर बिग्रेड द्वारा रात्रि में निकालने का कार्य किया गया। इसी प्रकार रात्रि 03.05 मिनट पर सुरेशनगर से सूचना प्राप्त हुई वहां पर अब्दुल बहीद के मकान में 3 फुट पानी भरा हुआ था जिसे तत्काल निकालने की कार्यवाही की गई।

       सुभाषनगर में सोनू सेंगर के यहां गैस सिलेण्डर में आग की सूचना प्राप्त हुई जिसे तत्काल बुझाने की कार्यवाही की गई। रात्रि 10.50 बजे अग्रसेन मार्ग के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई जिसे बुझाया गया। प्रात: 06.16 बजे आदर्श कॉलोनी गोले का मंदिर नाले किनारे बने हुये मकान में पानी भरे होने की शिकायत प्राप्त हुई जिसे फायरबिग्रेड द्वारा निकाला गया। प्रात: 06.40 नदी पार टाल हरिजन बस्ती में राजेन्द्र सिंह एवं उसके पड़ोसी के मकान में 4-4 फुट पानी भर गया था जिसे सेक्शन निकाला गया।

       प्रात: 08.35 बजे हरिशंकरपुरम के बी-12 ब्लॉक में राजीव अग्रवाल के बेसमेंट में पानी भरने की शिकायत प्राप्त हुई जिसे तत्काल निकालने की कार्यवाही की गई। दामोदर बाग कॉलोनी, बहोड़ापुर महलगांव के पास रेल्वे ब्रिज के नीचे एवं सिटीसेन्टर किटिज कॉर्नर स्कूल में पानी निकालने की कार्यवाही जारी है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी