बुधवार, 13 अगस्त 2008

मुरार में जल रूकाव का खतरा नहीं

मुरार में जल रूकाव का खतरा नहीं

 

ग्वालियर दिनांक 12 अगस्त 2008: पर्याप्त जलवृष्टि के बावजूद इस बार मुरार में वर्षाजल निकालने हेतु फायरबिग्रेड की आवश्यकता नहीं पड़ी। पूर्व वर्षों में थोड़ी सी जलवृष्टि होने से मुरार के त्यागीनगर, हरिजन बस्ती, सदर बाजार में, शिवहरे मेडीकल सहित विभिन्न संतर जलमग्न हो जाया करते थे जिनका पानी फायर बिग्रेड की सहायता से निकालना पड़ता था।

       सहायक आयुक्त श्याम खरे द्वारा बताया गया कि इस बार निगम द्वारा समय पर विभिन्न नालों तथा नालियों की सफाई कराये जाने से उक्त स्थिति निर्मित नहीं हुई। समय पर मुरार क्षेत्र के प्राय: सभी नाले वार्षिक टेण्डर कराकर साफ कराये जा चुके हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: