निगम के राधा-कृष्ण सजेंगे करोड़ों के गहनों से
ग्वालियर दिनांक 23 अगस्त 2008: नगर निगम ग्वालियर द्वारा फूलबाग स्थित ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में जनमाष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा का श्रृंगार करोड़ों के गहनों से सजाकर किया जावेगा। उक्त आशय की जानकारी जनसम्पर्क नगर निगम द्वारा प्रेस को दी गई । उन्होंने बताया कि आजादी के बाद यह दूसरा अवसर होगा जब गोपाल मंदिर की प्रतिमाओं के समस्त आभूषण भगवान को पहनाये जावेंगे तथा नागरिकों को इन आभूषणों से सुस्सजित भगवान के दर्शन होंगे। आभूषणों की सुरक्षा के लिये नगर निगम द्वारा व्यापाक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नागरिकों को दोपहर 2.00 बजे से रात्रि 1.00 बजे तक दर्शनों के लिये मंदिर खुला रहेगा।
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा कृष्ण भक्तों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कृष्ण जन्माष्टमी के इन दुलर्भ क्षणों का आनंद लेने का आग्रह किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी