मीसा बंदियों को सम्मान निधि देने हेतु आवेदन आमंत्रित
ग्वालियर 5 अगस्त 08 । राज्य शासन ने मीसाबंदियों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण सम्मान निधि प्रदान करने का निर्णय लिया है । जिला प्रशासन ने मीसाबंदियों से जल्द से जल्द आवेदन पत्र जमा करने का आग्रह किया है । अपर जिला दंडाधिकारी श्री वेदप्रकाश ने बताया कि मीसा बंदी अपने आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत कर सकते हैं । संयुक्त कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा को इस कार्य का नोडल अधिकारी बनाया गया है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी