बुधवार, 10 सितंबर 2008

दावे आपत्ति निराकरण की बैठक 10 सितम्बर को

दावे आपत्ति निराकरण की बैठक 10 सितम्बर को

ग्वालियर 6 सितम्बर 08 ।एकीकृत बाल विकास परियोजना भितरवार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में दावे आपत्तियों के निराकरण के लिये जिला स्तरीय समिति की बैठक 10सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत ग्वालियर के सभागार में आयोजित की गई है ।

       महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आपत्तिकर्ता एवं अनंतिम रूप से चयनित आवेदिकाओं को सम्पूर्ण दस्तावेज एवं साक्ष्यों सहित नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी