35 आंगनवाडी भवन निर्माण के लिये 84 लाख मंजूर
ग्वालियर 5 सितम्बर 08। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने चारों जनपद पंचायतों की 35 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिये 84 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मुरार की 10, आंगनवाड़ियों, भितरवार और बरई जनपद की 9-9 तथा डबरा जनपद की 07, इस तरह कुल 35 आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन निर्माण के लिये 2 लाख 40 हजार रूपये प्रति भवन के मान से 84 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इसके लिए कार्य ऐजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत को नियुक्त किया है जिसे प्रथम अंशिका राशि रूपये 42 लाख जारी की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को ले आउट दिये जाने के साथ ही कार्य ऐजेन्सी को 7 दिवस में कार्य प्रारंभ कराये जाने के निर्देश दिये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी