विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 05 सितम्बर 2008: मदाखलत दस्ते ने पड़ाव, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड, गांधी रोड, ठाटीपुर, कुम्हरपुरा, मुरार, बारादरी आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया गया एवं हाथ ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भिजवाया गया।
इसके बाद ए.जी.ऑफिस पुल, सिटीसेन्टर, गांधी रोड, मानसिंह चौराहा, स्टेशन बजरिया, ठाटीपुर, कुम्हरपुरा आदि क्षेत्रों के गुलम्बरों से झण्डी, कपड़े के बैनर एवं विद्युत पोलों से कियोक्स निकलवाये गये। फूलबाग, महलगेट, गुरूद्वारा, नदी गेट, जयेन्द्रगंज, हाईकोर्ट, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, हुजरात चौराहा, नया बाजार, हॉस्पीटल रोड, कटोराताल आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया एवं समस्त ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भिजवाया गया। हरिशंकरपुरम कॉलोनी से आवारा कुत्ते पकड़कर एनीमल हॉस्पीटल भिजवाया गया।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, राधेश्याम शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, सुघर सिंह, अजय सक्सैना, श्याम शर्मा समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी