नगर निगम द्वारा गोसपुरा मस्जिद स्कूल में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
ग्वालियर दिनांक 11.09.2008: निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर आज क्षेत्र क्र. 4 अंतर्गत गोसपुरा मस्जिद स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसके विशिष्ट अतिथि महेश गौतम स्थानीय पार्षद रहे । शिविर में चिकित्सक दल के रूप में डॉ. चौहान एवं डॉ. सोनी, एवं निगम चिकित्सक दल के रूप में डॉ. अशोक रायजादा, अशोक कुमार तथा अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त आशय की जानकारी डॉ. सुभाष गुप्ता दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में 453 रोगियों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया एवं 80 मलेरिया रोगियों की रक्त पट्टिका निर्मित की गई।
आज दिनांक 12.09.2008 को क्षेत्र क्र.5 के अंतर्गत सेवानगर पार्क में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी