गोविन्दपुरी में दलेल लगाकर सफाई कराई गई
ग्वालियर दिनांक 15.10.2008: नगर निगम के उपकार्यालय मुरार अंतर्गत आज नागरिकों की शिकायत पर गोविन्दपुरी के सी तथा बी ब्लॉक में दलेल लगाकर विशेष साफ सफाई कराई गई तथा बंद पड़ी सभी सीवर लाईनों को चालू कराया गया। उक्त आशय की जानकारी सहायक आयुक्त मुरार श्याम कुमार खरे द्वारा प्रेस को जारी की गई विज्ञप्ति में दी गई।
उन्होंने बताया कि आज कराई गई सफाई अभियान में गोविन्दपुरी के विभिन्न पार्कों से कचरे की ढेरियां हटवाई गई तथा सड़कों की पेच रिपेयरिंग हेतु इंजीनियरों को मौका मुआयना कराया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी