मतदान सामग्री का वितरण आज 10 बजे से
ग्वालियर 24 नवम्बर 08। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचन 08 के लिए गठित मतदान दलों को 25 नवम्बर को एम एल बी. कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण किया जाना सुनिश्चित है। निर्देशानुसार मतदान दलों को प्रात: 8 बजे एम एल बी. कॉलेज पहुंचने का समय दिया गया था, जिसमें आशिंक संशोधन करते हुये मतदान दलों को एम एल बी. कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए 25 नवम्बर मंगलवार को प्राप्त: 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी