बुधवार, 12 नवंबर 2008

विधानसभा निर्वाचन 2008 निर्वाचन प्रेक्षक ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

विधानसभा निर्वाचन 2008 निर्वाचन प्रेक्षक ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

ग्वालियर 10 नवम्बर 08। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री जी कुमार नायक सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व के रिटर्रिंग अधिकारी श्री आर के जैन द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए अपनाई गई प्रक्रिया को भी देखा।

       निर्वाचन प्रेक्षक श्री नायक ने जिला निर्वाचन कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शरद श्रोत्रिय से चर्चा कर मतदाता सूचियों की तैयारी, मतदान केन्द्र, ई व्ही.एम. प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी ली । उन्होंने निर्वाचन संबंधी शिकायतों के नोडल अधिकारी से चर्चा कर शिकायतों की प्रकृति के बारे में और ई व्ही.एम. व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से ई व्ही एम. रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। निर्वाचन प्रेक्षक ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए की गई अन्य तैयारियों को भी समझा।

प्रेक्षक आज ग्वालियर पूर्व के प्रत्याशियों की बैठक लेंगे

ग्वालियर पूर्व के निर्वाचन प्रेक्षक श्री जी कुमार नायक ने मंगलवार 11 नवम्बर को इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। इस दिन यह  बैठक अपरान्ह साढे 4 बजे राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में रखी गई है। बैठक में खास तौर पर संवेदनशील मतदान केन्द्रों के संबंध में प्रत्याशियों के सुझाव लिये जायेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी