विभिन्न स्थानों से झण्डी, बैनर निकाले गये
ग्वालियर दिनांक 10 नवम्बर 2008: मदाखलत विभाग के दस्ते के द्वारा सम्पत्ति विरूपण अधिनियम अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 5 एवं 10 में राजनैतिक दलों की झण्डी, 6 बैनर एक हटवाये गये।
क्षेत्र क्रमांक 6 से सिटीसेन्टर रोड से एक बैनर, क्षेत्र क्र. 7 गोवर्धन कॉलोनी एक बैनर, सूर्यमंदिर रोड़ पर एक जगह पुताई कराई गई । क्षेत्र क्रमांक 8 दीनदयाल नगर गेट के पास एक जगह पुताई करायी गइ्र। क्षेत्र क्र. 9 के अंतर्गत 10 बैनर एवं 18 स्थानों से झण्डी, बैनर 10 स्थान बजाज खाना रिसाला बाजार से निकलबाई गई।
लक्कड़खाना रोड, माधौगंज रोड, आमखो मांडरे की माता रोड आदि से 5 बैनर 10 झण्डी क्षेत्र क्रमांक 15, 16, 17, 18 एवं 19 से निकलवायी गई। अचलेश्वर रोड, जयेन्द्रगंज, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा, राममंदिर, फालका बाजार, शिन्दे की छावनी, फूलबाग आदि स्थानों से 11 मवेशी पकड़वाकर खिड़क झांसी रोड में दाखिल करायी गई।
विनयनगर बहोड़ापुर से 2 कुत्ते पकड़े चिटनीस की गोठ, लश्कर 3 कुत्ते पुराना हाईकोर्ट लश्कर एक कुत्ता हाईकोर्ट जज कॉलोनी 2 आपागंज, 7 कुत्ते, कुल 15 कुत्ते पकड़वाकर एनीमल क्योर हॉस्पीटल में दाखिल कराये गये।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, मदाखलत सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, अजय सक्सैना, राधेश्याम शर्मा, सुघर सिंह दरोगा, श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी