बुधवार, 12 नवंबर 2008

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र निर्धारित

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र निर्धारित

ग्वालियर 10 नवम्बर 08   मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य के आधार पर जिले में धान की खरीदी के लिए केन्द्रों का निर्धारण कर दिया गया है । जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने धान खरीदी हेतु अधिकृत की गई सहकारी समितियों से नियमानुसार अनुबंध कराकर खरीदी केन्द्र खोलने के निर्देश दिए हैं । उन्होनें सभी केन्द्रों पर बोनस, काँटा, बांट एवं पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था करने की हिदायत भी दी है ।

       जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योंति शाह नरवरिया ने बताया कि विकास खंड मुरार के अर्न्तगत मुरार मंडी प्रांगण, बेहट व हस्तिनापुर में धान खरीदी केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है । इसी तरह विकास खंड घाटीगाँव के लिए मंडी प्रांगण लक्ष्मीगंज, घाटीगाँव व मोहना, विकास खंड डबरा के अर्न्तगत कृषि उपज मंडी प्रांगण डबरा में दो, इसके अलावा पिछोर, छीमक खडबई व सिमरिया ताल में खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं । विकास खंड भितरवार के अर्न्तगत मंडी प्रांगण भितरवार, मस्तूरा, घरसौंदी, चीनोर, गडाजर, हरसी व करहिया में खरीदी केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: