विधानसभा निर्वाचन 2008
डाक मतपत्र के लिये प्रभारी नियुक्त
ग्वालियर 10 नवम्बर 08। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने चुनाव कार्य में नियुक्त शासकीय सेवकों के लिये डाक मतपत्र की सुविधा के लिये विधानसभा क्षेत्रवार सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
श्री त्रिपाठी ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिये श्री विनोद भार्गव तहसीलदार, ग्वालियर विधान सभा के लिये भूपेन्द्र सिंह कुशवाह अपर तहसीलदार, ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिये श्री आर. ए. प्रजापति अपर तहसीलदार, ग्वालियर दक्षिण के लिये श्री अश्विनी रावत नजूल तहसीलदार, भितरवार विधानसभा क्षेत्र के लिये जे पी. गुप्ता तहसीलदार, डबरा विधानसभा क्षेत्र के लिये श्री एस.सी. मुड़िया तहसीलदार को सहायक पीठासीन अधिकारी (असिस्टेण्ट रिटर्रिंग ऑफीसर) नियुक्त किया गया है।
डाक मतदाता को फार्म 13 क भरना होगा तथा मतदान पीठासीन अधिकारी के समक्ष मत पेटी में डालना होगा। सारी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिये वीडियोंग्राफी भी करायी जायेगी। इस काम के लिये डिप्टीकलेक्टर श्री नियाज अहमद को प्रभारी बनाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी