शनिवार, 8 नवंबर 2008

भवन अधिग्रहीत एवं संपर्क अधिकारी नियुक्त

भवन अधिग्रहीत एवं संपर्क अधिकारी नियुक्त

ग्वालियर 8 नवम्बर 08। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकश त्रिपाठी ने सील्ड इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन और गोपनीय अभिलेख रखने के लिये लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों का उपयोग करते हुए एल. एन. आई. पी. ई., मेला रोड़ स्थित भवन जिम्नेजियम हॉल, योगा हाल, मल्टीजिम भवन तथा इन भवनों के आस पास लगा हुआ खुला परिसर अधिगृहीत कर लिया है।

       श्री त्रिपाठी ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के रेसकोर्स रोड स्थित गेस्ट हाउस को भी अधिगृहीत कर चुनाव पर्यवेक्षकों के लिये आरक्षित कर दिया है। श्री त्रिपाठी ने ग्वालियर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिये प्रबंध निदेशक आई. आई. डी. सी. श्री के के. तिवारी, डबरा विधानसभा क्षेत्र के लिये श्री यू एस. मिश्रा, अधीक्षण यंत्री ग्वालियर विकास प्राधिकरण श्री अनूप चौबे, महाप्रबंधक आई आई डी सी. को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिये, श्री संतोष श्रीवास्तव को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिये , श्री प्रदीप चतुर्वेदी कार्यपालनयंत्री काउन्टर मैग्नेट को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिये, श्री एन. पी. कोरी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को भितरवार क्षेत्र के लिये चुनाव प्रेक्षकों के लिये संपर्क अधिकारी नियुक्त किया है। श्री एस के. त्रिपाठी लेखा अधिकारी आई आई डी सी. को व्यय प्रेक्षक, श्रीमती सीमा शर्मा कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को रिजर्व श्रेणी में रखा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: