मतदान दिवस पर अवकाश
ग्वालियर 23 नवम्बर 08। राज्य शासन ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विधान सभा आम चुनाव 2008 के सिल सिले में गुरुवार दिनांक 27 नवम्बर 2008 को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश का दिवस घोषित किया है। राज्य शासन ने सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में आम चुनाव 2008 के लिए मतदान के दिन गुरुवार दिनांक 27 नवम्बर 2008 को सामान्य अवकाश का दिवस भी घाषित किया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 नवम्बर 2008 को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी