गुरुवार, 4 दिसंबर 2008

नि:शक्तजनों की समस्याओं के लिये हेल्पलाइन

नि:शक्तजनों की समस्याओं के लिये हेल्पलाइन

  ग्वालियर 3 दिसम्बर 08। नि:शक्त व्यक्तियों के मार्गदर्शन एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिये अशासकीय स्वैच्छिक संस्था अरूषि, शिवाजीनगर भोपाल के माध्यम से टॉलफ्री दूरभाष हेल्पलाईन 18002334397 स्थापित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दूरभाष हेल्प लाईन पर कोई भी व्यक्ति नि:शक्तजनों की समस्याओं तथा उनको शासन से प्राप्त होने वाली विभिन्न सुविधा आदि के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु संपर्क स्थापित कर सकता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी