हनुमान चौराहे से नगर निगम ने मलबा हटवाया
ग्वालियर दिनांक 11.12.2008- हनुमान चौराहे से प्रस्तावित चौड़ीकरण में बाधक वर्षों से पड़े मलबे को आज नगर निगम के मदाखलत अमले और विभागीय वाहनों थ्री-डी डम्पर से हटवाया गया। इससे पूर्व नगर निगम में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायालय में 250000/- रू. की राशि जमा कर हर्जाना जमा किया। अब यातायात में बाधक इस मलबे के हट जाने से हनुमान चौराहे पर सड़क निर्माण प्रांरभ होकर चौराहे का सौन्दर्यीकरण किया जा सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी