पूर्व महापौर पूरन सिंह पलैया की अंत्येष्टि में निगम परिषद एवं निगम प्रशासन शामिल हुआ
ग्वालियर दिनांक 15.12.2008- नगर निगम ग्वालियर के पूर्व महापौर पूरन सिंह पलैया के आकस्मिक निधन की खबर जैसे ही शहर में फैली खबर को सुनकर सम्पूर्ण नगरवासी स्तव्य हो गये । आज उनकी अंत्येष्टि लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अपरान्ह 12.00 बजे हुई जिसमें उनकी शवयात्रा में निगम परिषद के समस्त पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण के साथ-साथ, पूर्व महापौर माधवशंकर इन्द्रापुर, रघुनाथराव पापड़ीकर तथा महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति बिजेन्द्र सिंह जादौन, नेता सत्तापक्ष प्रीतम सिंह नौगईया, नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर, एम.आई.सी. के सभी प्रभारी सदस्य रविन्द्र सिंह राजपूत, मुन्नैश सिंह जादौन, नाथूराम गौड़, रामनाथ खटीक, राजेन्द्र जैन, देवेन्द्र पवैया आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी