शुक्रवार, 5 दिसंबर 2008

महापौर द्वारा जगदीश गुप्त के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदा व्यक्त की

महापौर द्वारा जगदीश गुप्त के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदा व्यक्त की

ग्वालियर दिनांक 04 दिसम्बर 2008:  महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज जगदीश गुप्त के निवास पर पहुंचे तथा अनेक शोक संतृप्त परिवार को श्री गुप्त के निधन पर संवेदना व्यक्त की। महापौर के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री राज चड्डा भी श्री जगदीश गुप्त के निवास पर पहुंचे, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने इस अवसर पर कहा की श्री जगदीश गुप्त के द्वारा नगर के विकास में दिये गये अविस्मरणीय योगदान को नगर निगम तथा ग्वालियर शहर सदैव याद रखेगा तथा भविष्य में उनके द्वारा प्रांरभ किये गये सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जावेगा, उन्होंने श्री गुप्त के सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेने की युवाओं से अपील की है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी