बुधवार, 14 जनवरी 2009

दो अपराधियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

दो अपराधियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

ग्वालियर 12 जनवरी 09। पुलिस उप महा निरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री आदर्श कटियार द्वारा दो अपराधियों पर 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेन्द्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्रम ककरौआ थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी, तथा किशन शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी लालौर थाना सिविल लाइन जिला मुरैना हाल निवास गोपालपुरा जिला शिवपुरी पर 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। देवेन्द्र शर्मा पर थाना वदरबास जिला शिवपुरी में विभिन्न धाराओं के तहत 11 अपराध पंजीबध्द है। किशन शर्मा पर भी थाना वदरबास जिला शिवपुरी में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302,307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 अपराध पंजीबध्द है।

       पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार उपरोक्त अपराधियों को जो वंदी बनाएगा, या बंदी करवाने में या उसके द्वारा बंदीकरण का विरोध किए जाने पर विधि सम्मत वल प्रयोग कर बंदी करने या करवाने के लिए जो सूचना देगा उसे 10 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी