सोमवार, 12 जनवरी 2009

12-13 जनवरी को दतिया एवं डबरा में कैन्टीन सुविधा रहेगी

12-13 जनवरी को दतिया एवं डबरा में कैन्टीन सुविधा रहेगी

ग्वालियर, 9 जनवरी 09/ दतिया जिला एवं डबरा तहसील के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को सूचित किया गया है कि 12 एवं 13 जनवरी को इन स्थानों पर केन्टीन के सामान का विक्रय  किया जायेगा ।

       सेवा निवृत कर्नल एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री के.डी.एस.डढ़वाल ने बताया कि 12 जनवरी 09 को प्रात: साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक पी.डब्ल्यू.डी.रेस्ट हाउस दतिया में केन्टीन के सामान का विक्रय किया जायेगा । इसी प्रकार 13 जनवरी 09 को प्रात: साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक पी.डब्ल्यू.डी.रेस्ट हाउस डबरा में सामान का विक्रय किया जायेगा । जो भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवायें सामान लेने के इच्छुक हों वे अपना पहचान पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं । इस सुविधा का लाभ केवल भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं को ही दिया जायेगा । अन्य सिविलियन को नहीं दिया जायेगा । जो सैनिक विधवा अस्वस्थता के कारण सामान लेने के लिये आने में असमर्थ हैं, वे अपना अधिकार पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित करा कर एवं परिचय पत्र अपने अधिकृत व्यक्ति को देकर उनके द्वारा सामान ले सकती हैं । केन्टीन सामान किसी को हस्तांरित नहीं कर सकेंगे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी