जिला न्यायालय के पुराने सामान की नीलामी 15 जनवरी को
ग्वालियर 7 जनवरी 09। जिला एवं सत्र न्यायालय के पुराने सामान की नीलामी 15 जनवरी को की जायेगी। जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री अरविन्द कुमार जैन ने बताया कि पुराने सामान में लोहा, स्क्रेच व टूट-फूटे फर्नीचर की नीलामी की जानी है। यह नीलामी 15 जनवरी को अपरान्ह 4 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित मालखाना अनुभाग में होगी। विस्तृत जानकारी के लिये जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार से सम्पर्क किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी